लखनऊ, जुलाई 17 -- राजधानी में स्कूली बच्चों की सुरक्षा कागजों पर ही रह गई। परिवहन विभाग का 01 से 15 जुलाई तक चला विशेष अभियान नतीजा नहीं दे सका। विभाग ने 493 स्कूली वाहनों की फिटनेस और जरूरी दस्तावेज पूरे कराने का लक्ष्य रखा था। लेकिन अब तक सिर्फ 225 वाहनों के ही कागजात पूरे हो पाए हैं। यानी 268 स्कूली वाहन आज भी बिना फिटनेस, बिना इंश्योरेंस और बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र के शहर की सड़कों पर दौड़ रहे हैं। आरटीओ की सूची में शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों और निजी स्कूल वाहनों के नाम भी शामिल हैं। सभी वाहन स्वामियों को फिटनेस, इंश्योरेंस, प्रदूषण प्रमाणपत्र और परमिट दुरुस्त कराने के नोटिस भेजे गए थे। लेकिन, वाहन मालिकों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसमें से अब तक 64 स्कूलों ने ही शपथ पत्र देकर जल्द दस्तावेज पूरे करने का वादा किया है। ऐसे में सवाल उठत...