देहरादून, जून 18 -- बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर हुई राज्य स्तरीय समन्वय बैठक में नशे की गिरफ्त में आए बच्चों के पुनर्वास के लिए अलग सुविधा केंद्र स्थापित पर जोर दिया गया। बाल आयोग ने उत्तराखंड पुलिस से पिछले तीन वर्षों के गुमशुदा बच्चों का विवरण और वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट मांगी है। उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोग कार्यालय में बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर हुई राज्य स्तरीय समन्वय बैठक में विभागों में तालमेल को बेहतर करने पर जोर दिया गया। बैठक में बच्चों के विरुद्ध बढ़ती हिंसा, गुमशुदगी, बाल तस्करी, बाल श्रम, बाल यौन शोषण, किशोर अपराध और सामाजिक उत्पीड़न जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- बाल अधिकारों के संरक्षण और गु...