बहराइच, अप्रैल 11 -- कैसरगंज। स्कूल वाहनों से पढ़ने आने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को यात्री कर अधिकारी(पीटीओ) अवधराज गुप्ता के नेतृत्व में कैसरगंज के कंचन कान्वेंट स्कूल, रामा देवी पब्लिक स्कूल, कोणार्क पब्लिक स्कूल, सरदार पटेल इंटर कालेज, मदनी इंटर कालेज आदि विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल परिसर में खड़े वाहनों की फिटनेस, दस्तावेजों और सुरक्षा मानकों की गहन जांच की। पीटीओ ने निर्देश दिया कि बिना विद्यालय से विधिवत संबद्ध कोई भी वाहन बच्चों का परिवहन नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच में कई वाहनों में सुरक्षा मानकों की कमी पाए जाने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई और सभी स्कूल वाहनों में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा...