मथुरा, मई 26 -- अंतर्राष्ट्रीय गुमशुदा बालक दिवस पर सोमवार को बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण और उनके अधिकारों को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया। जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल निःशुल्क शिक्षा केंद्र के संस्थापक एवं बाल अधिकार कार्यकर्ता सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि गुमशुदा बच्चों का मुद्दा केवल एक परिवार नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा के लिए सामूहिक प्रयास और जागरुकता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि हर वर्ष बड़ी संख्या में बच्चे विभिन्न कारणों से परिवारों से बिछड़ जाते हैं, जिससे उनके मानव तस्करी, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति और शोषण जैसे अपराधों की चपेट में आने का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में प्रशासन के साथ अभिभावकों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की भी...