बच्चों की सुरक्षा के लिए स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग
धनबाद, मई 10 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। बैंक मोड़ चैंबर के अध्यक्ष प्रमोद गोयल ने भुईफोड़ मंदिर से गोविंदपुर के बीच सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीसी का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर कहा कि इस मार्ग पर अपर्णा स्कूल, बचपन स्कूल और धनबाद पब्लिक स्कूल समेत कई शिक्षण संस्थान संचालित हैं, जहां प्रतिदिन हजारों बच्चों का आवागमन होता है। इसके बावजूद सड़क पर न तो स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं और न ही स्कूल क्षेत्र होने का कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। गोयल ने कहा कि सड़क पर वाहनों की रफ्तार तेज रहती है, जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने चिंता जताई कि यदि समय रहते सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो बच्चों की जान जोखिम में पड़ सकती है। उन्होंने डीसी से जल्द स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड समेत अन्य सुरक्षा इंतजाम कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.