भदोही, नवम्बर 23 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। क्षेत्र के कंसापुर स्थित आईडीएल पब्लिक स्कूल में रविवार को युवा छात्र संवाद एवं सोशल मीडिया उत्सव समारोह का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों ने प्रतिभाग कर अपना विचार व्यक्त की। बच्चों की शिक्षा के प्रति सदैव गंभीर रहने का समाज के लोगों ने शपथ ग्रहण की। वहीं, विजेता बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस दौरान युवा छात्र संवाद प्रतियोगिता में अनिकेत पाल प्रथम, भावना पाल द्वितीय स्थान पर रहीं। पुरस्कार विजेता सोशल मीडिया समारोह में दीनानाथ पाल प्रथम और सुधा पाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त की। इस दौरान समाज के लोगों ने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने पर बल दिया। लोगों ने कहा कि बच्चों को हम इतना शिक्षा दें कि वह हमेशा सफल रहें। शिक्षा से ही हर समाज का विकास होना संभव है। इस मौके पर रोहित पाल, रामलाल पाल, गुलाब ...