गोरखपुर, जून 14 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। अखिल क्षत्रिय महासभा की ओर से शनिवार को गोरखपुर एवं बस्ती मंडल की समीक्षा बैठक सिंघड़िया स्थित एक सभागार में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीत कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह टेवा रहे। बैठक में संगठन की मजबूती, समाज के बच्चों की शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सहभागिता पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने समाज के साथ-साथ सर्वसमाज को साथ लेकर चलने पर जोर दिया। बैठक में गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज समेत कई जनपदों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- इतिहासकारों ने क्षत्रिय समाज के साथ बहुत अन्याय किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...