संवाददाता, अप्रैल 23 -- संभल जिल के कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास स्थित वैष्णो विहार फेस-4 में बुधवार सुबह एक सेवानिवृत्त ग्राम पंचायत सचिव (वीडीओ) ने अपनी लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। मूल रूप से बदायूं के हबीबपुर निवासी शालिक राम सविता (63, पुत्र रामचंद्र वैष्णो विहार फेस-4) में रहते थे।लाइसेंसी रायफल से गोली मारकर खुदकुशी बुधवार सुबह करीब 10:45 बजे जब वह अपने कमरे में थे, तभी अचानक गोली चलने की जोरदार आवाज आई। आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले उनके बहनोई नंदकिशोर दौड़कर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद ...