सीतापुर, फरवरी 11 -- सीतापुर, संवाददाता। पिसावां के माथन गांव में बच्चो की लड़ाई में बड़े भी भिड़ गये। एक पक्ष ने एक किशोरी को सरेराह रोककर लात घूसों और डंडे से जमकर पिटाई कर दी। तहरीर पर पिसावां पुलिस दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पिसावां के माथन गांव निवासी हासिमा के मुताबिक बच्चों में आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। हासिमा के मुताबिक बच्चों के झगड़ों को लेकर सब्बन और उनकी पत्नी गाली गलौज करने लगी। इतना ही नहीं विरोध करने पर आरोपियों ने जरूरी काम से जा रही बेटी खुशबू को रास्ते में रोक कर लात घूसों से पिटाई कर दी। खुशबू की चीखपुकार सुन वह बचाने दौड़ी तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गये। इसके बाद आरोपी दंपति धमकाते हुए भाग गये। पिसांवा पुलिस के मुताबिक आरोपी दंपति के खिलाफ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.