लखीमपुरखीरी, अप्रैल 16 -- ब्लाक के पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय दुलही से बुधवार को स्कूल चलो अभियान व संचारी रोग अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। हाथों में तख्तियां लिए नारे लगाते हुए निकले बच्चों ने सभी बच्चों को स्कूल भेजने का संदेश दिया। संचारी रोगों से बचाव को भी जागरूक किया गया। विद्यालय में एस्ट्रोनॉमी लैब का विधिवत उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने फीता काटकर लैब की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इस तरह की सुविधाएं ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को नई दिशा देंगी। जिला उपाध्यक्ष विनोद लोधी ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा को जीवन का आधार बताया। यह भी पढ़ें- स्कूल चलो अभियान की रैली निकालकर किया जागरूक बीडीओ श्रद्धा गुप्ता व बीईओ फूलचंद ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किय...