छपरा, मार्च 31 -- फोटो 18 प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते नमामि गंगे के पदाधिकारी व अन्य छपरा, नगर प्रतिनिधि। स्वच्छता ही पखवाड़ा के तहत जिला गंगा समिति, द्वारा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के सहयोग से सोनपुर प्रखंड की सबलपुर पंचायत भवन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों से आए सरकारी स्कूल के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान गंगा स्वच्छता विषय पर पेंटिंग और क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के रूप में बैग, लंच बॉक्स और ज्योमेट्री बॉक्स देकर सम्मानित किया गया। अन्य प्रतिभागी बच्चों को भी कलर बॉक्स देकर प्रोत्साहित किया गया, ताकि वे भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।कार्यक...