मुजफ्फरपुर, मई 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बच्चों में रट्टा मारने की आदत नहीं छूटी तो मास्साब का वेतन रुक जाएगा। मुजफ्फरपुर में 1386 स्कूलों के छठी से आठवीं तक के डेढ़ लाख बच्चों के लिए यह बाध्यता की गई है।

शिक्षा विभाग का नया नियम विज्ञान और गणित को नवाचार और अनुसंधान के जरिए सिखाने के लिए जिला स्तर पर शिक्षा विभाग ने एसओपी बनाया है। बच्चों में रट्टा मारने की प्रवृति नहीं रुकी तो शिक्षकों की उस माह की अबसेंटी नहीं बनेगी। हर महीने की 20 तारीख को बच्चों के दो मिनट के वीडियो के साथ रिपोर्ट डालनी होगी और इसी आधार पर 1386 स्कूलों के विज्ञान-गणित के शिक्षकों की अबसेंटी बनेगी।

प्रधानाध्यापक की भूमिका प्रधानाध्यापक पढ़ाने का साक्ष्य डालने के बाद भेजेंगे अबसेंटी स्कूल में दैनिक समय सारिणी में कक्षा छह से आठ के बच्चों को गतिविधियों के माध...