प्रयागराज, दिसम्बर 7 -- महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर में रविवार को 'मिनी मार्वल्स इन मोशन' थीम पर आधारित वार्षिक खेल दिवस का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि स्वामी ध्रुव चैतन्य सरस्वती (अध्यक्ष, सुबोधानंद फाउंडेशन, ऋषिकेश) एवं विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति तरुण सक्सेना रहे। मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण के बाद मशाल दौड़ के साथ खेल महोत्सव का उद्घोष हुआ। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में कक्षा चार व पांच के विद्यार्थियों का स्वागत नृत्य 'रिदम ऑन द रनवे' आकर्षण का केंद्र रहा। कक्षा एक की ड्रिल 'नाइट्स टू डाइस' में शतरंज व लूडो के प्रतीकों के जरिए रणनीतिक सोच प्रदर्शित की गई। कक्षा दो के छात्रों ने राष्ट्रीय रंगों के माध्यम से देशभक्ति का भाव प्रस्तुत किया। कक्षा तीन की ड्रिल 'वन वर्ल्ड, वन बीट' में विभिन्न देशों की संस्कृतियों की सुंदर झलक दिखाई गई। कक्षा चार व पांच...