गंगापार, नवम्बर 15 -- फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। फूलपुर के बौड़ाई स्थित संस्कार पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक और अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा से हुई। मुख्य अतिथि और स्कूल के संस्थापक टीएन तिवारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा का माल्यार्पण किया और पूजा की। इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। कक्षा 10 के छात्रों ने शानदार प्रस्तुति के ज़रिए धार्मिक उन्माद से होने वाले नुक़सान का मार्मिक अभिनय किया। कक्षा 3 के नन्हे बच्चों ने झारखंड राज्य के विविधता का बहुत ही शानदार तरीके से चित्रण किया। बच्चों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मां उषा अवार्ड कक्षा 12 की छात्रा छवि साहू को...