हाथरस, जून 28 -- एसएसडी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय इन-हाउस प्रोफेशनल डेवलपमेंट कार्यशाला का सफल आयोजन सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के व्यावसायिक कौशल एवं शिक्षण दक्षता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से दो दिवसीय इन-हाउस प्रोफेशनल डेवलपमेंट कार्यशाला का सफल आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया।विद्यालय की प्रधानाचार्या बबीता सेठ के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य विषय अंतर्विषयक शिक्षण एवं अधिगम तथा आलोचनात्मक एवं सृजनात्मक चिंतन कौशल रहा। कार्यशाला में विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए आजीवन अधिगम एवं निरंतर व्यावसायिक विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न संवादात्मक सत्रों, समूह गतिविधियों एवं सहयोगात्मक अभ्यासों के माध्यम से शिक्...