बलरामपुर, मई 19 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्रवक्ताओं, जिला समन्वयकों, खंड शिक्षा अधिकारियों, एसआरजी एवं एआरपी की मासिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने, परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने तथा विभिन्न शैक्षिक योजनाओं के संचालन की समीक्षा की गई। प्राचार्य डायट मृदुला आनंद के निर्देशन में आयोजित बैठक में एससीईआरटी उत्तर प्रदेश, लखनऊ से प्राप्त एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इसमें सहयोगात्मक पर्यवेक्षण की स्थिति, विद्यालयों में नामांकन, शिक्षक डायरी भरने की प्रगति, निपुण तालिका, नई पाठ्य पुस्तकों के वितरण तथा विद्या प्रवेश कार्यक्रम के संचालन की समीक्षा की गई। इसमें प्रत्येक विकासखंड से नामित नोडल एआरपी ने अपने-अपने क्षेत्र की शैक्षिक गतिविधियों व उपलब्धियों को साझा ...