अलीगढ़, मार्च 16 -- अलीगढ़। सासनीगेट थाने में एक व्यक्ति के खाते से साइबर ठगों ने 51 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित का कहना है कि बच्चों की फीस के लिए रुपये जमा किए थे। होली के बाद फीस जमा करनी थी। थाने व साइबर सेल में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। मथुरा रोड स्थित कृष्णाधाम कालोनी निवासी भगवान स्वरूप के अनुसार तीन मार्च को शाम साढ़े छह बजे उनके बेटे अनिकेत सिंह के बैंक खाते से 50 हजार 999 रुपये के कई अनधिकृत ऑनलाइन ट्रांजेशकन हो गए हैं। ये सभी लेन-देन अनिकेत ने नहीं किए। यह साइबर फ्रॉड का मामला है। तुरंत साइबर क्राइम हेल्प लाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद से साइबर सेल व थाना सासनीगेट के चक्कर काटते रहे, मगर सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद एसएसपी से शिकायत की, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया। सासनीग...