उन्नाव, अप्रैल 1 -- उन्नाव। उच्च प्राथमिक विद्यालय पिथईखेड़ा में नवोत्सव एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी बीघापुर शुचि गुप्ता ने अभिभावकों से अधिकाधिक नामांकन कराने की अपील की। समाजसेवी शिव कुमार ने विद्यालय के बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए, जिससे विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। वहीं थाना प्रभारी धर्मेंद्र नाथ मिश्रा बारा ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी के साथ नामांकन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जितेंद्र सिंह, धीरज सिंह, संदीप शुक्ला, धीरज प्रताप सिंह, राम नरेश तिवारी, गणेश शंकर गुप्ता आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...