पीलीभीत, मार्च 26 -- अमरिया। सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किंडरगार्टन वर्ग के छात्रों के लिए आयोजित कार्यक्र में मुख्य अतिथि फादर फ्रांसिस पिंटो ने कहा कि आज के होनहार बच्चे हमारा आने वाला उज्ज्वल कल हैं। आयोजन में बच्चों ने एक से एक शानदार कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल गान, नृत्य और छोटी-छोटी प्रस्तुतियों ने सभी को प्रभावित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा की नींव बचपन और आने वाले कल को मजबूत करती है। स्कूल प्रबंधन ने सभी शिक्षकों, स्टाफ और अभिभावकों का आभार जताया। स्कूल की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया गया। केथोलिक डायोसीज बरेली संचालित सेंट मैरी स्कूल अमरिया में हुए आयोजन को सभी ने सराहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...