रामपुर, मई 10 -- दयावती मोदी एकेडमी में मदर्स डे के उपलक्ष्य में शनिवार को रंगारंग कार्यक्रमों का आोयजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने मंच पर शानदार प्रस्तुतियों के जरिए मां को नमन किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रीति भाटिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चें की प्रथम पाठशाला घर और प्रथम शिक्षिका मां होती है। हर किसी के जीवन में मां की अहम भूमिका होती है। डीएमए वाटिका प्ले वे की ओर से नन्हे मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए वही छात्रों ने अपनी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करने के लिए रंगारंग प्रस्तुतियां दी और नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। यह भी पढ़ें- एसडीआरडी स्कूल में मदर्स डे सेलिब्रेट किया गया कुछ छात्रों ने लघु नाटक के माध्यम से मां के त्याग, समर्पण और परिवार में उनकी भूमिका को दर्शाया। बच्चो...