बेगुसराय, जनवरी 28 -- खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। उत्क्रमित मध्य विद्यालय दौलतपुर के ईको क्लब व यूथ क्लब के बच्चों द्वारा मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण कै महत्व को लेकर विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार के द्वारा 101 बच्चों के बीच फलदार पौधा वितरण कर उसे अपने-अपने घर पर पौधारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अपने जलवे बिखेर कर अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों के बीच रंगोली, पेंटिंग, वाद-विवाद, गीत-संगीत, नृत्य, कुर्सी रेस, जलेबी दौङ सहित अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सफल प्रतिभागी सुरुचि कुमारी, मुन्नी कुमारी, एंजल कुमारी, लक्ष्मी, नंदनी, रिंकू, मोनिका सहित अन्य प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। ...