जमशेदपुर, मार्च 25 -- जमशेदपुर। टाटानगर समेत पूरे जोन में ऐसे रेल कर्मचारी तबादला या रिटायर होने के बाद भी क्वार्टर रख सकते हैं जिनके बच्चे कक्षा 10वीं या 12वीं में पढ़ रहे हैं। कर्मचारियों की सुविधा में रेलवे बोर्ड से दो दिन पूर्व यह आदेश हुआ है। नहीं आदेश के अनुसार बोर्ड की परीक्षा खत्म होने के 15 दिन बाद तक रिटायर या तबादला होने पर भी रेल कर्मचारी क्वार्टर का उपयोग कर सकता है जबकि पहले कक्षा एक से आठ तक में पढ़ने वाले बच्चों के परिजन को यह सुविधा मिलती थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...