नई दिल्ली, अगस्त 12 -- Delhi construction workers children scholarship: दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये देने वाली स्कीम का रजिस्ट्रेशन जारी है। इस बीच एक और स्कीम के रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं। इसके तहत दिल्ली सरकार बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए 500 से 1000 रुपये हर महीने देने वाली है। दिल्ली भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, शिक्षा सहायता के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 14 अगस्त 2026 है। सबसे पहले आपको बता दें कि यह स्कीम दिल्ली भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड (DBOCWW Board) में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए है। यानी इस योजना का लाभ दिल्ली के हर नागरिक को नहीं मिलेगा। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता को Rule 281 के तहत सूचीबद्ध किया गया है।कक्षा के हिसाब से कित...