देवरिया, मई 31 -- देसही देवरिया, हिन्दुस्तान संवाद। शनिवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय टीला टाली सभागार में शिक्षक अभिभावक बैठक का आयोजन हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बच्चों को बेहतर शिक्षा देने, समावेशी शिक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर चर्चा किया गया। बीईओ ने कहा कि शिक्षा में बच्चों की उपस्थिति मील का पत्थर साबित होता है।बच्चों की अनुपस्थिति लर्निंग गैप पैदा कर देता है।जिससे बच्चा पढ़ने से दूर हो जाता है। आज का बच्चा कल का भविष्य है। उनके उज्जवल भविष्य के लिए हम सभी कृत संकल्पित हैं। अभिभावकों ने भी अपने विचार रखे।इस अवसर पर वार्डन प्रीति, नर्मदा, कामिनी, कविता, ज्योति वर्मा और अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें- बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में विद्यालय व परिवार द...