औरंगाबाद, मई 9 -- पीएमश्री मध्य विद्यालय कुटुंबा में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, अपार आईडी व जनगणना सहयोग पर भी हुई चर्चा फोटो- 9 मई एयूआर 4 कैप्शन- शनिवार को पीएमश्री मध्य विद्यालय कुटुंबा में आयोजित अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में उपस्थित हेडमास्टर व अभिभावक अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा के पीएमश्री मध्य विद्यालय में शनिवार को हमारा बच्चा-हमारी जिम्मेदारी थीम पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर प्रसाद साहू ने की। उन्होंने कहा कि बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजना तथा घर में पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराना अभिभावकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि संगोष्ठी का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आकर पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित करना है। य...