पाकुड़, दिसम्बर 23 -- बच्चों की नियमिति उपस्थिति सफलता की पहली सीढ़ी: डीसी - कस्तूरबा गांधी विद्यालय व मॉडल विद्यालय काशीला में अभिभावक-शिक्षक बैठक संपन्न... पाकुड़, प्रतिनिधि। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पाकुड़ एवं मॉडल विद्यालय काशीला में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन सोमवार को किया गया। दोनों विद्यालयों में आयोजित बैठक में उपायुक्त मनीष कुमार भी शामिल हुए। इस अवसर पर उपायुक्त ने शत- प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाली छात्राओं, उनके अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यगण एवं छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र ईकबाल हसन को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि नियमित उपस्थिति ही शैक्षणिक सफलता की पहली सीढ़ी है और इसमें अभिभावकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उपायुक्त ने जानकारी दी कि जिले के सभी कस्तूरबा...