जहानाबाद, सितम्बर 28 -- काको, निज संवाददाता। बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य डॉ. हुलेश मांझी ने सोमवार को काको प्रखंड के दो आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बच्चों की देखभाल, स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्हें स्वच्छ, सुरक्षित और बाल-अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उन्होंने केंद्रों पर आने वाले बच्चों को मिल रही सुविधाओं, पोषण व्यवस्था, स्वच्छता और केंद्र संचालन की स्थिति की जानकारी ली। बच्चों की उपस्थिति और उनके लिए उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का भी जायजा लिया।निरीक्षण के बाद डॉ. मांझी ने आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ बैठक कर केंद्रों के संचालन की समीक्षा की। उन्होंने सेविकाओं को केंद्रों का नियमित और सुचारु संचालन सुनिश्चित करने, बच्चों की समुचित देखभाल करने तथा पोषण और...