सिमडेगा, दिसम्बर 23 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। रामवि घाघमुंडा में मंगलवार को तिथि भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को एमडीएम साप्ताहिक मेनू से अलग खीर, पूड़़ी, सब्जी, सलाद पौष्टिक भोजन कराया गया। विद्यार्थियों ने आनन्द एवं उत्साह के साथ पंक्तिबद्ध होकर अनुशासन के साथ भोजन ग्रहण किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराना है। साथ ही समुदाय की सहभागिता को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर एसएमसी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यों, बीआरपी-सीआरपी सहित स्कूल के सभी शिक्षकों ने भी भोजन ग्रहण किया। मौके पर प्रभारी प्रथानाध्यापक ममता कुमारी गुप्ता, प्रभा केरकेट्टा, आशा जयसवाल, रूबी बाई, रेखा कुमारी आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...