बच्चों की डाइट का रखें ध्यान, मोबाइल से बनाएं दूरी : जितेंद्र यादव
मेरठ, जुलाई 19 -- कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को खेलो इंडिया योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों के अभिभावकों के साथ बैठक आयोजित की गई। पहली बार इस तरह की पहल के तहत अभिभावकों को खिलाड़ियों की डाइट, दिनचर्या और खेल तैयारी से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। बैठक में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने कहा कि खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन में अभिभावकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। बच्चों के खान-पान, पर्याप्त नींद और दैनिक दिनचर्या पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्हें मोबाइल फोन से दूर रखा जाए। अभिभावकों से अपील की कि बच्चे रात नौ बजे तक सो जाएं, ताकि सुबह चार से पांच बजे के बीच उठकर नियमित अभ्यास कर सकें। बताया कि कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में वर्तमान में खेलो इंडिया योजना के तहत 30 खिलाड़ी (15 बालक ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.