अंबेडकर नगर, अप्रैल 3 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। छात्र छात्राओंं की सुरक्षा दांव पर लगा डेढ़ सौ से ज्यादा स्कूली वाहन सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। इसमें से कई वाहन तो ऐसे होते हैं, जिनकी स्थिति अत्यंत खराब रहती है। शीशा व दरवाजा मानक के अनुरूप बेहतर नहीं होता है। ऐसे में बच्चों को खासी परेशानी होती है। हालांकि अब परिवहन विभाग ने नई पहल शुरू किया है। फिटनेस व अन्य मानकों को पूरा किए बगैर सड़क पर चलने वाले स्कूली वाहनों की मॉनिटरिंग के लिए यूपी इंटीगे्रटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल लांच किया है। जिस पर सभी विद्यालयों के वाहन की संपूर्ण जानकारी एक क्लिक पर मिल जाएगी। परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में लगभग 1250 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। जो बच्चों को विद्यालय ले जाने व ले आने का काम करते हैं। हालांकि विद्यालयों को बच्चों की सुरक्षा की...