पीलीभीत, जून 16 -- मकान के सामने गेंद खेल रहे बच्चे की गेंद उधर से गुजर रहे युवक के लग गई। जिस पर उसने बच्चे से संभल कर गेंद खेलने को कहा जिस पर बच्चे के पिता ने बेटे और पत्नी के साथ युवक के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने आई युवक की मां को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव रंभोजा निवासी रामजीत पुत्र राजेश ने पुलिस को बताया कि उसके घर के पास चमन प्रकाश के बच्चे गेंद खेल रहे थे। रामजीत अपने खेत पर जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...