सीवान, फरवरी 26 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। सोशल मीडिया पर बच्चों की गुमशुदगी, चोरी व अपहरण से संबंधित भ्रामक व अपुष्ट खबरें प्रसारित करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। इस संबंध में एसपी कार्यालय से स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बच्चों की गुमशुदगी व अपहरण से जुड़ी अपुष्ट सूचनाएं तेजी से साझा की जा रही हैं। इन भ्रामक खबरों के कारण लोगों में भय व भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। जिले के सभी थाना प्रभारियों व संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित ऐसी सूचनाओं की निगरानी की जाए साथ ही प्राप्त किसी भी सूचना की सत्यता की अविलंब जांच की जाए। यदि कोई घटना सत्य पाई जाती है तो नियमानुसार त्वरित व विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वह...