उरई, सितम्बर 1 -- उरई। संवाददाता सरकारी परिषदीय स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था और बच्चों की उपस्थिति का हाल जानने को बीएसए ने विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। बच्चों की उपस्थिति कम मिलने पर प्रधानाध्यापक का वेतन रोक स्पष्टीकरण मांगा जबकि अनुपस्थित मिली शिक्षिका और अनुदेशक का एक दिन का वेतन काटते हुए चेतावनी दी।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी ने मंगलवार को पूर्वाहन 8:54 बजे उच्च प्राथमिक विद्यालय दौनापुर कुठौंद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय विद्यालय पूर्व वर्ष के छात्राकन के सापेक्ष इस वर्ष कम छात्र पंजीकृत मिले। एक भी छात्र का इंस्पायर अवार्ड के लिए फार्म नही भरवाए गए। जबकि अपार आईडी एवं आधार आईडी में रुचि परिलक्षित नही मिली। बार बार समीक्षा करने के उपरांत भी रुचि नही ली गई। जबकि कम्पोजिट ग्रांट का समुचित उपयोग नही किया गया। इस पर ...