पाकुड़, फरवरी 20 -- पीएम श्री स्कूलों के केंद्रीय नोडल अधिकारी सह सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के संयुक्त सचिव चेतना नंद सिंह गुरूवार को पाकुड़ पहुंचे। समाहरणालय स्थित सभागार में उन्होंने पीएम श्री स्कूलों की समीक्षा बैठक की। संयुक्त सचिव चेतना नंद सिंह कहा कि बच्चों की उपस्थिति और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना सभी के लिए प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि ग्रॉस एनरोलमेंट रेशियो के अनुसार बच्चे नियमित रूप से स्कूल आ रहे हैं या नहीं इसकी मॉनिटरिंग हो। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और शिक्षकों से आग्रह किया कि वे अपने काम में आत्ममूल्यांकन करें और सोचें कि कोई भी बच्चे का अवसर खोना न पाएं। यदि कोई बच्चा घर पर बीड़ी बनाने, खेल या अन्य काम में समय बिता रहा है और उसके माता-पिता पर्याप्त सहयोग नहीं कर पा रहे हैं, तो स्कूल और शिक्षक उसकी ...