देवघर, सितम्बर 8 -- पालोजोरी प्रतिनिधि अंचल के पीएम श्री उत्क्रमित हाई स्कूल दुबराजपुर में बच्चों के तार्किक व वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को मैथ एंड साइंस सर्किल गतिविधियों के दूसरे फेज का आयोजन किया गया। विशेष शैक्षणिक गतिविधि में कक्षा 6, 7 और 8 के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रिसोर्स पर्सन के रूप में मो. सिकंदर व मो. दिलकश अंसारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षकों ने बच्चों को गणित व विज्ञान के जटिल सिद्धांतों को खेल-खेल में, सुगमतापूर्वक व व्यावहारिक प्रयोगों के माध्यम से बेहद सरल अंदाज में समझाया। गतिविधि के दौरान छात्र-छात्राओं को रोजमर्रा की जिंदगी में विज्ञान के उपयोग, पहेलियों, मॉडल्स व व्यावहारिक गणितीय गणनाओं से रूबरू कराया गया, जिससे बच्चों में विषय के प्रति रुचि और उत्सुकता...