गोरखपुर, जून 25 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। भीषण गर्मी के चलते कई दिनों से बंद परिषदीय स्कूल गुरुवार को खुल गए। बच्चों की आवाजाही शुरू होते ही स्कूलों में रौनक लौट आई। पहले दिन शिक्षकों ने पढ़ाई के साथ छात्रों को अनुशासन, स्वच्छता और गर्मी से बचाव की जानकारी दी। इस दौरान बच्चों ने भी अपने दोस्तों और शिक्षकों से मिलकर उत्साहित दिखे। 24 जून तक स्कूल के बंद होने के कारण स्कूल पढ़ाई और दोस्तों की कमी महसूस की। शिक्षकों ने भी पहले दिन बच्चों का स्वागत किया। लंबे अवकाश के बाद स्कूल पहुंचे बच्चों के चेहरे पर मुस्कान साफ दिखाई दी। कई बच्चे निर्धारित समय से पहले ही विद्यालय पहुंच गए। यह भी पढ़ें- ग्रीष्मकाल अवकाश के बाद खुलें स्कूल कई बच्चों के माता पिता उन्हें स्कूल लेकर पहुंचे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्कूलों में पेयजल, स्वच्छता और साफ-सफाई...