चित्रकूट, मई 22 -- चित्रकूट। सद्गुरू नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड में रेटिनो ब्लास्टोमा जागरूकता सप्ताह मनाया गया। जिसमें रैली के जरिए बच्चों की आंख में होने वाले कैंसर रोग के संबंध में लोगों को जागरुक किया गया। लोगों को सलाह दी गई कि पुतली में सफेदी, तिरछापन व आंख में लालपन दिखने पर तुरंत बच्चों को नेत्र चिकित्सक के पास ले जाकर दिखाएं। सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के ट्रस्टी एवं डायरेक्टर डा इलेश जैन, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा अलोक सेन व ऑक्यूलो प्लास्टी के विभाग प्रमुख डा नरेंद्र पाटीदार की अगुवाई में रेटिनो ब्लास्टोमा जागरूकता सप्ताह मनाया गया। आंख के पर्दे का कैंसर से जागरूक करने के लिए लोगो को पोस्टर, पंपलेट के साथ ही फोटोबूथ, रंगोली, रैली आदि कार्यक्रम आयोजित हुए। डा नरेंद्र पाटीदार ने कहा कि अगर किसी बच्चों के आंख में यह सभी समान्य लक्षण दि...