बागपत, अगस्त 21 -- बागपत। बच्चों की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने पर पुलिस ने छपरौली के दो युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल बरामद हुए है। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि गृह मंत्रालय के साइबर पुलिस पोर्टल से 19 शिकायत प्राप्त हुई। मेटा प्लेटफार्म पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित अश्लील वीडियो अपलोड व वायरल किए जाने का भी मामला सामने आया। जिसके बाद डीजीपी मुख्यालय से प्राप्त प्रपत्रों की जांच की गई, तो पता चला कि आरोपी हर्ष चौधरी व अर्नव खोखर निवासी ग्राम तिलवाड़ा रोड छपरौली ने यह कृत्य किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल बरामद हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...