भागलपुर, जनवरी 7 -- प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में 43,490 बच्चे नामांकित हैं, परंतु ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर बच्चों का 4143 आधार अपलोड नहीं किया गया है। बीआरसी कर्मी ने बताया कि आधार कार्ड अपलोड नहीं होने से परेशानी है। आधार कार्ड नहीं बनाने वाले विधालय प्रधान को निर्देशित किया गया है कि अविलंब आधार कार्ड को अपलोड कर अपार आईडी अभिभावक से सहमति लेकर अपलोड करें। इन बच्चों का अपार आईडी भी नहीं है। 27 निजी विद्यालयों में 4856 बच्चे में 2534 का आपार जेनरेट हुआ है, 2322 का अब तक पेडिंग है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...