बक्सर, अप्रैल 14 -- युवा के लिए --- तैयारी प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में आज से चलेगा विशेष नामांकन अभियान पोषक क्षेत्र में प्रभात फेरी निकालकर बच्चों का शत प्रतिशत करना है नामांकन सिमरी, एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में आज यानी, बुधवार से विशेष नामांकन अभियान चलाया जाएगा। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा) चन्दन कुमार द्विवेदी द्वारा जारी निर्देश के आलोक में प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों आज सये विशेष नामांकन अभियान चलाया जाएगा। साथ ही विद्यालय के पोषक क्षेतों में प्रभात फेरी निकालकर शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराने को लेकर अभिभावकों व अनामांकित बच्चों को प्रेरित भी किया जाएगा। विशेष नामांकन अभियान को लेकर विभाग द्वारा गाइड लाइन जारी किया गया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी त्रिलोकीनाथ पांडेय न...