सुल्तानपुर, जनवरी 31 -- सुलतानपुर। प्राथमिक विद्यालय मोहददीपुर विकासखंड दूबेपुर, जिला सुलतानपुर में आज छात्रों ने "स्वच्छ एवं सुंदर विद्यालय" अभियान के तहत सराहनीय पहल की। बच्चों ने विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखने और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लेते हुए फूलों और फलदार पौधरोपण किया।विद्यालय प्रांगण में छात्र-छात्राओं ने स्वयं आगे बढ़कर गमलों में पौधे लगाए और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी ली। यहां पर शिक्षकों ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरियाली के महत्व के बारे में जानकारी दी। बच्चों का उत्साह और जागरुकता देख विद्यालय परिसर हरियाली और सकारात्मक ऊर्जा से भर उठा। विद्यालय परिवार ने संदेश दिया कि विद्यालय को स्वच्छ और सुंदर बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। बच्चों की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है और यह प्रयास अन्य विद्यालयों के लि...