गोड्डा, अप्रैल 16 -- बोआरीजोर प्रतिनिधि। बोआरीजोर प्रखंड सभागार कक्ष में गुरुवार को स्कूल रुआर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख जसिंता हेम्ब्रम, प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश कुमार, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी हरिप्रसाद ठाकुर, मुखिया मंजू कुमारी सहित ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय से बाहर के बच्चों को वापस लाना और सभी का नामांकन सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम 15 से 30 अप्रैल तक चलेगा। बीडीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि रूआर शब्द संथाली शब्द है जिसका अर्थ विद्यालय की ओर लौटना से लिया गया है। उन्होंने कार्यक्रम पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा। 5 से 18 वर्ष तक के सभी बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन और विद्यालय में ठहराव करना सभी शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों का दायित्व है। यह भी ...