फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 19 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम डॉ.अंकुर लाठर ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का सही ढंग से वजन और लंबाई का मापन सुनिश्चित कर सैम और मैम श्रेणी के बच्चों का चिन्हांकन करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने लापरवाह मुख्य सेविकाओं और सीडीपीओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्ट्रेट सभागार में हुयी बैठक में डीएम ने कहा कि पोषण सुधार के लिए प्रभावी कार्रवाई करें। जून में आयोजित होने वाले संभव अभियान की सफलता पर भी दिशा निर्देश दिये। यह भी पढ़ें- पोषण सखी बैठक सम्पन्न, पोषण योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षाबैठक में पोषण सुधार की आवश्यकता डीएम ने कहा कि कार्यक्त्रिरयां पोषण ट्रेकर एप पर सही आंकड़ा प्रस्तुत करें। निरीक्षण के दौरान यदि लापरवाही पाई जाती है तो इसमे...