उरई, अप्रैल 1 -- कदौरा। पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय बरखेड़ा कंपोजिट कदौरा में स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली एवं प्रवेश उत्सव का शुभारंभ एबीएसए अमर सिंह वर्मा एवं अध्यक्षता ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह ने किया। मुख्य अतिथि ने बच्चों से ससमय विद्यालय आने के लिए कहा एवं अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित हो इस पर जोर दिया। एआरपी गणेश शंकर, प्रधानाध्यापक महेंद्र वर्मा ने अधिक से अधिक नामांकन करने के लिए आश्वासन दिया।कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस दौरान एनपीआरसी कृष्णकांत, सुरेंद्र निरंजन, मेराजुद्दीन, पारुल पांडे रहीं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...