मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- बंदरा, एक संवाददाता। हत्था थाना क्षेत्र की पटसारा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय में गुरुवार को पिकअप से पाठ्य सामग्री उतारते हुए बच्चों का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद अभिवावकों में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी है। तीखी धूप में कई बच्चे पिकअप से किताब का बैग उतारते हुए वीडियो में दिख रहे हैं। हालांकि, हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं करता है। बताया जाता है कि गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी से 1 से 8 की किताब वितरण की गई थी। उसी किताब को पटसारा उत्क्रमित विद्यालय में एचएम द्वारा बच्चों से उठवाया जा रहा है।इधर, बीडीओ सह बीइओ आमना वसी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। प्रभारी एचएम निशा कुमारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। दो दिन के भीतर जवाब नहीं मिलने पर प...