अलीगढ़, मई 3 -- (स्मार्ट मीटर का झटका) अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सासनीगेट क्षेत्र के पड़ियावली बिजलीघर पर रविवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब बड़ी संख्या में महिलाएं स्मार्ट मीटर के विरोध में पहुंच गईं। महिलाओं ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुराने पोस्टपेड मीटर दोबारा लगाने की मांग की। महिलाओं ने कहा, अब बच्चों को पढ़ाने पर ध्यान दें, या हर दूसरे-तीसरे दिन स्मार्ट मीटर रिचार्ज कराते रहें।महिलाओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनके बिजली बिल में तीन गुना तक बढ़ोतरी हो गई है। पहले जहां 500 से 600 रुपये महीने का बिल आता था, वहीं अब उतनी ही खपत पर अधिक भुगतान करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वे मेहनत-मजदूरी करके किसी तरह घर का खर्च चलाकर बच्चों की पढ़ाई भी कराती हैं। ऐसे में रोज-रोज मीटर रिचार्ज कराना उनके लिए भारी प...