आगरा, मार्च 9 -- लायंस क्लब आस्था की ओर से सोमवार को चंद्रा बाल भारती स्कूल में सभी बच्चों की आंखों का चेकअप कराया गया। चयनित बच्चों को 28 मार्च को चश्मे दिए जाएंगे। इस मौके पर रजिस्टर, पेंसिल, खाद्य सामग्री वितरित की गई। अध्यक्ष अंशु भार्गव, सचिव इंदु जैन, कोषाध्यक्ष दिनेश सिंह, साधना सरिन, रेखा बंसल, सुमन बंसल, गुंजन, सरोज, अजय भार्गव, स्कूल की संस्थापक शारदा गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...