सुल्तानपुर, अप्रैल 17 -- सुलतानपुर, संवाददाता। दुबेपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत भादा में शिक्षक सम्मान समारोह व शिक्षा चौपाल कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय पूरे साऊं के परिसर में हुआ। मुख्य अतिथि शिक्षक बजरंग बहादुर यादव व ग्राम पंचायत कटकौली के ग्राम प्रधान तथा विशिष्ट अतिथि इसी विद्यालय में पिछले पंद्रह साल प्रधानाध्यापक रह चुके सेवानिवृत्त ओमप्रकाश पांडेय रहे। कार्यक्रम का आयोजन नोडल शिक्षण संकुल राजेश कुमार पांडेय के संयोजन में हुआ। संचालन सर्वेश कुमार सिंह सहायक अध्यापक ने किया। प्राथमिक विद्यालय पूरे साऊं में पूर्व में कार्य कर चुके चंदन कुमार यादव को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष दुबेपुर रमेश तिवारी ने कहा कि समाज की महती जिम्मेदारी है कि वह बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में कराएं और शासन द्वारा प्रदत्त निश...