उरई, नवम्बर 24 -- उरई। सरकारी परिषदीय स्कूलों के बच्चों के नामांकन में पोर्टल पर डाटा फीड न करने पर 36 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। वर्तमान शिक्षण सत्र में सरकारी परिषदीय स्कूलों के बच्चों के नामांकन में बढ़ोतरी नहीं दिखाई दे रही थी। इससे प्रदेश लेवल पर जनपद टॉप 10 बॉटम में दिखाई दे रहा है। इससे विद्यालयों में सत्र 2023 24 के सापेक्ष वर्तमान सत्र 2025-26 में बच्चों की संख्या में अंतर दिखाई दे रहा है। इस स्थिति पर नाराजगी जता बीएसए चंद्र प्रकाश ने 36 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी करते हुए बीएसए ने निर्देश दिए हैं कि उक्त विद्यालय अपना स्पष्टीकरण कारण सहित स्पष्ट करें कि सत्र 2025 26 में अभी भी नामांकन किए गए बच्चों की संख्य...