बच्चों का टीकाकरण कर तौला गया वजन
उरई, अप्रैल 15 -- पड़री। संवाददाता कोंच क्षेत्र के गांव पड़री स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उप स्वास्थ्य केंद्र पड़री एवं पिंडारी की टीम ने बच्चों का टीकाकरण किया और एएनएम उमेश कुमारी की देखरेख में बच्चों का वजन लिया गया। जिसमें बच्चों की लम्बाई व ऊंचाई के हिसाब से सेम मेम श्रेणी देखी गई। गर्भवती महिलाओं का भी टीकाकरण करते हुए वजन लिया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री सीमा रानी सचान ने कहा कि इस मौसम में कई प्रकार की बीमारी हो रही है, इसलिए बच्चों को साफ पानी पीने दें। यहां पर गंगा देवी, आशा आरती अहिरवार आदि रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.